सांसद डिंपल यादव पर मौलाना के बयान को लेकर बिफरीं डॉ. गीता रानी, कहा— यह हर भारतीय नारी का अपमान

विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की मौलाना साजिद रशीदी की गिरफ्तारी की मांग

 

वाराणसी। सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा दिए गए बयान को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गीता रानी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बयान न केवल डिंपल यादव का, बल्कि हर भारतीय नारी का अपमान है जो भारतीय संस्कृति और परिधान—विशेषकर साड़ी—को धारण करती हैं।

 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति के चलते अपनी पत्नी के अपमान पर भी मौन हैं। यह चुप्पी निंदनीय है और सवाल खड़े करती है।

 

डॉ. गीता रानी ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों की मातृशक्ति से अपील की कि वे एकजुट होकर ऐसी जाहिल मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाएं और साजिद रशीदी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में जहर घोलते हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

इस बयान को लेकर स्थानीय स्तर पर भी महिलाओं और सामाजिक संगठनों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वृहद आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस