जय भारत मंच काशी प्रांत की पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

 

रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय

वाराणसी। जय भारत मंच के काशी प्रांत की गूगल मीटिंग रविवार को संपन्न हुई, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय नरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने संगठन को सुदृढ़ करने तथा अनुशासन व नियमों के अनुसार कार्य करने पर बल दिया।

 

इस अवसर पर श्री शर्मा ने काशी प्रांत के उन प्रतिनिधियों की सराहना की, जिन्होंने भारत-नेपाल सांस्कृतिक मैत्री दल के साथ काठमांडू यात्रा कर पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन किए। उन्होंने सभी सदस्यों को इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

बैठक में काशी प्रांत अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ ने भारतीय संस्कृति और धरोहरों को सहेजने का संकल्प लिया और कहा कि सनातन धर्म को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

 

वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत को विश्वगुरु बनाएगा, और यह संगठन उसी दिशा में कार्यरत है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

 

प्रांत महामंत्री हरिकेश तिवारी ने कहा कि जय भारत मंच ऐसा संगठन है जो समाज को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है। मीटिंग में काशी प्रांत के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन के भविष्य को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम