बस हादसे से टली बड़ी दुर्घटना: बड़ागांव पुलिस ने दिखाई तत्परता, 40 यात्रियों की बचाई जान

बस हादसे से टली बड़ी दुर्घटना: बड़ागांव पुलिस ने दिखाई तत्परता, 40 यात्रियों की बचाई जान

वाराणसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दर्शन कर लौट रही एक बस सड़क से फिसलकर पलटने की कगार पर जा पहुंची। बस में कुल 40 श्रद्धालु सवार थे। सूचना मिलते ही हरहुआ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

घटना मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे की है। दर्शनार्थियों से भरी एक बस (पंजीकरण संख्या: UP65 BT 8151) लौटते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ढलान पर फंस गई और किसी भी क्षण पलटने की स्थिति में थी। बस की गंभीर स्थिति और यात्रियों की चीख-पुकार देख आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अभिषेक राय के साथ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, अविनाश सिंह, रविंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल सुरेश विश्वकर्मा, कांस्टेबल राकेश सरोज व मुकेश चौहान ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। एहतियातन एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई थी। पुलिस टीम ने सूझबूझ और संयम से कार्य करते हुए बस की खिड़कियों और इमरजेंसी दरवाजों से एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान एक बुजुर्ग महिला को मामूली चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने अस्पताल जाने के बजाय स्वयं घर जाकर इलाज कराने की इच्छा जताई। शेष सभी यात्री सुरक्षित रहे। इसके बाद पुलिस ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

घटनास्थल पर यातायात को भी नियंत्रित किया गया और स्थिति पूरी तरह सामान्य बना ली गई। बड़ागांव पुलिस की तत्परता और मानवीय व्यवहार की यात्रियों व स्थानीय लोगों ने खुलकर प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को प्रेरणास्रोत बताते हुए प्रशंसनीय करार दिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिसिंग किस तरह आमजन की सुरक्षा की गारंटी बन सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा