बाढ़ प्रभावित किसानों को मिला राहत का सहारा, ग्रामीणों ने जताया आभार
वाराणसी। विकास खंड चोलापुर के छित्तमपुर राजस्व ग्राम सभा रसूलपुर वनवासी बस्ती में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह, लेखपाल शक्ति कौशल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पशुओं के लिए निशुल्क भूसा वितरित किया गया।
इसी के साथ रसूलपुर, रौना कला और हरियाडिह के ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए नायब तहसीलदार, लेखपाल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का आभार जताया।
नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री और पशु चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसानों और उनके मवेशियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर प्रधान पति मनोज सिंह, जालंधर, जित्ता नेता, सुदर्शन बनवासी, संतराम बनवासी, संजू बनवासी, गुड्डू बनवासी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।





