जन्मदिन पर सिंटू पाण्डेय ने जरूरतमंद माताओं को भेंट की साड़ी और राखी
वाराणसी। मिशन समाज सेवा एवं अभ्युदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डंपी तिवारी बाबा के आवास पर एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सिंटू पाण्डेय ने अपने जन्मदिन को विशेष रूप से मनाते हुए जरूरतमंद माताओं को साड़ी और राखी वितरित की।

कार्यक्रम में डंपी तिवारी, अमिताभ दुबे एवं विकास तिवारी मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने सिंटू पाण्डेय के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में भाईचारे और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं।





