जमीन अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने मुआवजा लेने से किया इनकार

जमीन अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने मुआवजा लेने से किया इनकार

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के मिल्कीपुर और ताहिरपुर गांव में ग्रामीण बंदरगाह निर्माण व फ्रंट विलेज परियोजना के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का विरोध जारी है। रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में 13 सदस्यीय समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और किसानों से मुलाकात की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चंदौली के प्रतिनिधि और डीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा से भी वार्ता की, जो करीब डेढ़ घंटे चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे और मुआवजा लेने से इनकार कर दिया। एसडीएम के आश्वासन को भी उन्होंने ठुकरा दिया।

 

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन जबरन नहीं छीनी जाएगी और पार्टी किसानों के हितों के लिए अडिग है। वहीं, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे और दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

 

प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बावजूद मामला सुलझ नहीं सका है। किसान अपने रुख पर कायम हैं और बिना स्वतंत्र सहमति के जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा