मदरसा निर्माण के दौरान नींव में मिला शिवलिंग, गांव में मचा हड़कंप

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया शांतिपूर्ण समाधान, शिवमंदिर में स्थापित किया गया शिवलिंग

 

चंदौली, अलीनगर। धपरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी भूमि पर मदरसा निर्माण की नींव खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिलने की खबर फैली। शनिवार शाम यह घटना उस समय हुई जब भवन निर्माण का कार्य चल रहा था और मजदूरों को खुदाई में एक पत्थरनुमा आकृति मिली, जिसे बाहर निकालने पर वह शिवलिंग के रूप में सामने आई।

 

शिवलिंग की पहचान होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे साफ कर बेलपत्र और गंगाजल से पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शन के लिए पहुँचने लगे।

 

हालांकि मामला दो समुदायों से जुड़ी भूमि पर होने के कारण स्थिति कुछ देर के लिए संवेदनशील हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हल्की तनातनी भी देखने को मिली। लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

 

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र और अलीनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि “कोई विवाद नहीं है। शिवलिंग को गांव के शिवमंदिर में स्थापित करा दिया गया है और वहां श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।”

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि से शिवलिंग मिला, वह पहले ‘कोट’ के नाम से जानी जाती थी और उस पर लंबे समय से एक पक्ष का कब्जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा