डीसीएम व कार में टक्कर, पांच घायल
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह बनकट गांव के पास डीसीएम ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब वाराणसी से गाजीपुर जा रही डीसीएम के पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी।
घटना में रितिक सिंह (29), अमरजीत (25), रोहित (25), देव शर्मा (25) और उपेंद्र वर्मा (सभी निवासी आरा, बिहार) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया।




