स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, विवाहिता की मौत
चौबेपुर। रिंग रोड पर बने गड्ढे ने एक विवाहिता की जान ले ली। स्थानीय कस्बा निवासी ज्योति जायसवाल (38) पत्नी अरुण जायसवाल शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रक्षाबंधन पर मायके हरहुआ जा रही थीं। कोईराजपुर के पास सड़क पर बने गड्ढे में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल ज्योति को परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
मृतका के दो पुत्र हार्दिक (15) और हर्षित (14) हैं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के मंगलवार को गौरा उपरवार घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।




