संस्कृत हमारी संस्कृति की आत्मा : अशोक सिंह

संस्कृत हमारी संस्कृति की आत्मा : अशोक सिंह

 

वाराणसी। “संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संपूर्ण संस्कृति की आत्मा है। वेद, वेदांग, पुराण, महाकाव्य, रामायण, महाभारत और शास्त्रों का सृजन इसी भाषा में हुआ है। यह भारत की आत्मा और सबसे वैज्ञानिक भाषा है।” यह विचार मंगलवार को सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरवट (विकास खंड हरहुआं) में संस्कृत सप्ताह समापन अवसर पर यू.पी. कॉलेज के पूर्व महामंत्री एवं गुरवट के पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह ने व्यक्त किए।

 

अशोक सिंह ने कहा कि संस्कृत के प्रति जन-जागरण ही इसे जन-भाषा बना सकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र व माल्यार्पण से किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऋण को जीवनपर्यंत याद रखूंगा।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार दीक्षित, सतीश तिवारी, ओंकारनाथ मिश्रा, हरगोविंद भार्गव, डा. विजयशंकर मिश्रा, कन्हैया पटेल, रामानंद प्रजापति समेत बड़ी संख्या में गुरुजन, बटुक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में बटुकों ने सामूहिक वेदमंत्रोच्चार कर अपनी कला और शैली से वातावरण को संस्कृत मय कर दिया। मंत्रों की गूंज से उपस्थित जनमानस आत्मविभोर हो उठा। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि जीवनभर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और जन-जागरण का कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन वेदमंत्रोच्चार के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम