मेट्रीमोनियल साइट से महिलाओं से ठगी और धर्म परिवर्तन का दबाव, शातिर गिरफ्तार

मेट्रीमोनियल साइट से महिलाओं से ठगी और धर्म परिवर्तन का दबाव, शातिर गिरफ्तार

वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है, जो मेट्रीमोनियल साइट्स पर फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाता, आर्थिक ठगी करता और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। गिरफ्तारी सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार तड़के हुई।

सुबह करीब 5:15 बजे थाना सारनाथ पुलिस टीम ने पुलिस चौकी आशापुर के पीछे से आरोपी मो. शरफ रिज़वी (27 वर्ष), पुत्र शाकिर हुसैन, निवासी चीनीग्राम, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹50,570 नकद, 3 आईफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े का बैग और होटल बिल बरामद हुए।

ऐसे करता था वारदात

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ‘सम्राट सिंह’ नाम से मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाता था और खुद को हिंदू बताकर लड़कियों को फंसाता था। विश्वास बनने पर अपना असली नाम उजागर करता और मानसिक-भावनात्मक दबाव बनाकर संबंध स्थापित करता। इसके बाद वह पीड़िताओं से रकम ऐंठता। एक पीड़िता नेहा से उसने करीब ₹5 लाख ठगे थे, जिसमें से ₹50,000 अब भी उसके पास थे। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नेहा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल विनय कुमार, दिनेश कुमार और सौरभ तिवारी शामिल रहे। सारनाथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब उसकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम