प्रेमी संग साजिश कर मां ने मासूम बेटे की हत्या, तीन गिरफ्तार

प्रेमी संग साजिश कर मां ने मासूम बेटे की हत्या, तीन गिरफ्तार

 

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। अपने अवैध संबंध में बाधक बन रहे दस वर्षीय बेटे को मां ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर मां, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

ऐसे खुला राज

मच्छरहट्टा निवासी सोना ने सोमवार देर रात डेढ़ बजे बेटे सूरज शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट रामनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में मोबाइल लोकेशन से पता चला कि रिपोर्ट दर्ज कराने से कुछ घंटे पहले वह दुर्गा मंदिर के पास थी, जबकि उसने खुद को घर पर बताया था। शक गहराने पर सख्ती से पूछताछ हुई तो सोना टूट गई और उसने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

सोना के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। साड़ी बुनाई की एक फर्म में काम करते समय उसकी नजदीकियां गोलाघाट निवासी फैजान से बढ़ीं। फैजान अक्सर सोना के घर आने लगा। कुछ दिन पहले सूरज ने मां और फैजान को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और विरोध जताया। इसके बाद दोनों ने सूरज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सोमवार शाम सोना, फैजान और उसका साथी राशिद सूरज को बहला-फुसलाकर दुर्गा मंदिर के पास ले गए, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस जब तीनों को घटनास्थल पर ले जा रही थी, तभी फैजान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दोबारा काबू में किया गया।

 

पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरज के चाचा ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा कर खोज में मदद की अपील की थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम