भारतीय वायु सेना में चयनित हुई वाराणसी की बेटी मुस्कान पाठक, गाँव में मना जश्न

भारतीय वायु सेना में चयनित हुई वाराणसी की बेटी मुस्कान पाठक, गाँव में मना जश्न

वाराणसी। विकासखंड चिरईगांव के अंतर्गत ग्राम भदिवां (पोस्ट अमौली) की बेटी मुस्कान पाठक ने भारतीय वायु सेना में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से गाँव सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

गुरुवार को माताजी मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के बीच मुस्कान का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह में कथा वाचक उमेश पाठक (उपेन्द्र नारायण स्वामी), नितेश पाठक, समाजसेवी आशीष पाठक, संतोष मिश्रा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शेंगर, ग्राम प्रधान पति सवरू यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर मुस्कान को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्राम प्रधान पति सवरू यादव ने कहा, “मुस्कान ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यह पूरे गाँव के लिए गर्व का क्षण है।”

मुस्कान पाठक ने कहा, “यह सफलता आपके आशीर्वाद और माता-पिता के सहयोग से संभव हुई है। मैं निष्ठा के साथ देशसेवा करूंगी।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे। यह दिन गाँव के इतिहास में गौरव के रूप में याद किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा