सारनाथ पुलिस ने पकड़ा आदतन चोर, लाखों का माल बरामद

तीन वारदातों का खुलासा, स्वतंत्रता दिवस पर टीम को मिलेगा सम्मान

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। तीन अलग-अलग वारदातों में लिप्त आदतन अपराधी उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चंदौली जिले के धानापुर थाना अंतर्गत सकरारी गांव का निवासी है और उसके खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

एडीसीपी नीतू ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में तीन चोरी के मामले दर्ज हुए थे। जांच में पाया गया कि सभी घटनाओं में एक ही व्यक्ति शामिल है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का लाखों का माल, 27 हजार रुपये नकद, 26 ग्राम सोने की गोलियां, एक नीली स्कूटी और थार गाड़ी बरामद की। चोरी के समय पहना गया टी-शर्ट और वारदात में इस्तेमाल कटर व हथौड़ी भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार उमेश पहले इलाके की रेकी करता, फिर रात में वारदात को अंजाम देता और चोरी के सोने को पिघलाकर गोलियों में बदल देता ताकि पहचान न हो सके। बरामद स्कूटी और थार गाड़ी का इस्तेमाल घटना के बाद भागने और माल ढोने में किया जाता था।

छानबीन में सामने आया कि आरोपी के साथ सुनार समेत कई अन्य लोग जुड़े हैं, जो चोरी का माल खरीदते या छिपाने में मदद करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

इस गुडवर्क के लिए सारनाथ पुलिस टीम को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा