गोंड समाज के युवक की हत्या पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदना, 25 को होगा वाराणसी मुख्यालय का घेराव

गोंड समाज के युवक की हत्या पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदना, 25 को होगा वाराणसी मुख्यालय का घेराव

चोलापुर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल चोलापुर क्षेत्र के ग्रामसभा तेवर पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने गोंड समाज के युवक की हत्या से दुखी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने कहा कि युवक की हत्या कर शव फेंकने की घटना बेहद निंदनीय है और पार्टी इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने घोषणा की कि इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी 25 अगस्त को वाराणसी जिला मुख्यालय पर घेराव करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व्यासजी गोंड, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, राष्ट्रीय सचिव (अनुसूचित जनजाति) सनी कुमार सोनकर, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील सोनकर, प्रदेश सचिव दिलशाद अहमद, संतोष यादव, विनोद भास्कर, विद्या भारती सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा