थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना परिसर में तिरंगा बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में फहराया गया। ध्वजारोहण का शुभारंभ सुबह आठ बजे थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने किया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया और झंडे को सलामी दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि “शहीदों के बलिदान की वजह से ही हम आज स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। इस आजादी की रक्षा करना और समाज में शांति व सुरक्षा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
समारोह के बाद पुलिसकर्मियों और उपस्थित नागरिकों को मिठाई बांटी गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर थाना परिसर से नई सामुदायिक सेवा गतिविधियों की शुरुआत की घोषणा की गई। इनमें महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जागरूकता अभियान शामिल रहेंगे।




