स्वतंत्रता दिवस पर मार्कण्डेय महादेव धाम में विशेष परिक्रमा-कीर्तन

1947 से चली आ रही परंपरा, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजा परिसर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में विशेष परिक्रमा-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण से लेकर गांव और घाट तक हर-हर महादेव के जयघोष और झांझ-मजीरे की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

 

गोस्वामी समिति की ओर से आयोजित यह परिक्रमा 15 अगस्त 1947 से लगातार जारी है। समिति अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में मंदिर में पूजा-अर्चना प्रतिबंधित थी और केवल अनुमति मिलने पर ही पूजा संभव होती थी। आजादी के दिन पहली बार गांववासियों ने मंदिर के पट खोले और झांझ-मजीरे बजाते हुए परिक्रमा कर घाट तक पहुंचे। तभी से यह परंपरा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर निभाई जा रही है।

 

विशेष परिक्रमा के उपरांत बाबा मार्कण्डेय महादेव का भव्य श्रृंगार और पूजन किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य संतोष कुमार गिरी, चंद्रभान गिरी, अनिल गिरी, राजेश गिरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। भक्तों ने इस धार्मिक और ऐतिहासिक आयोजन के लिए गोस्वामी समिति का आभार भी जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस