पारिवारिक तनाव से जूझते आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान

पारिवारिक तनाव से जूझते आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान

 

वाराणसी (सारनाथ)। हवेलिया मोहल्ले में गुरुवार सुबह आभूषण कारीगर ने पारिवारिक तनाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मुन्ना लाल मौर्य (पुत्र स्व. झीगुरी प्रसाद), निवासी सा-14/104 हवेलिया, सारनाथ, स्थानीय सोनार की दुकान पर काम करते थे। वे दो भाइयों में छोटे थे, जबकि बड़ा भाई अलग रहता है। उनके परिवार में पत्नी और नौ वर्षीय पुत्र उज्ज्वल है।

 

गुरुवार सुबह चाय-नाश्ते के बाद मुन्ना लाल घर के नीचे बने खाली कमरे में गए। कुछ देर बाद जब उनकी पत्नी वहां पहुंचीं तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर देखा कि मुन्ना लाल फंदे से झूल रहे हैं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव को कारण माना जा रहा है, हालांकि मृतक की पत्नी ने किसी तरह की घरेलू कलह से इनकार किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    संयुक्त पहल से दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास, 77 ने किया आवेदन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (चौकाघाट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिव्यांग…

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    अब हर मांगलिक आयोजन बनेगा यादगार, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर तैयार   रिपोर्ट विवेक राय   वाराणसी (पहाड़ी गेट, डीएलडब्ल्यू): शुक्रवार को पहाड़ी गेट स्थित विश्वकर्मा मंदिर, डीएलडब्ल्यू के समीप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज