हरमन माइनर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। शुक्रवार को हरमन माइनर स्कूल, डुबकियां में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ तथा अतिथि संतोष अग्रवाल (योग प्रशिक्षक, स्वर्वेद मंदिर), सोनम चतुर्वेदी और शैली मित्तल (उपनिदेशिका, एसओएस बालग्राम वाराणसी) ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।
ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग तालियाँ बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।




