सराहनीय कार्य के लिए विशेष लोक अभियोजन संतोष कुमार सिंह सम्मानित
वाराणसी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने विशेष लोक अभियोजन संतोष कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कमिश्नर ने कहा कि अपने कार्यकाल में संतोष कुमार सिंह ने कई महत्वपूर्ण एवं सनसनीखेज मामलों में दोषसिद्धि दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी प्रभावी पैरवी के चलते अनेक प्रकरणों का निस्तारण रिकॉर्ड समय में संभव हुआ, जिससे जनता का पुलिस और न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संतोष कुमार सिंह अपनी दक्षता, परिश्रम और कार्यकुशलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।




