जियोडेटिक इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड डेवलपमेंट का शुभारंभ
वाराणसी। शहर में शुक्रवार को जियोडेटिक इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड डेवलपमेंट (GIDD) का शुभारंभ हुआ। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, बीएनआई वाराणसी के सदस्य, वाराणसी आर्किटेक्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, रोटरी नार्थ व जेसीआई काशी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में GIDD के निदेशक आर्किटेक्ट स्वाधीन वर्मा और आर्किटेक्ट ऋतिका श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
संस्थान युवाओं को वेब डेवलपमेंट, इंटीरियर और बिल्डिंग डिजाइन के क्षेत्र में आधुनिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। स्टूडियो आधारित असाइनमेंट, लाइव प्रोजेक्ट और विशेषज्ञों के गेस्ट लेक्चर के माध्यम से यहां पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा।




