वाराणसी में साइबर अपराधियों को सिम सप्लाई करने वाला गिरोह धरा गया, चार गिरफ्तार

वाराणसी में साइबर अपराधियों को सिम सप्लाई करने वाला गिरोह धरा गया, चार गिरफ्तार

वाराणसी। साइबर सेल और लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बनाकर साइबर अपराधियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 71 सिम कार्ड, बायोमेट्रिक मशीन, चार एंड्रॉयड मोबाइल और 18,490 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी. और अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध/साइबर) नीतू कादियान के पर्यवेक्षण में एसीपी (साइबर क्राइम) विदुष सक्सेना के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने नाटी इमली के पास से एक पीओएस एजेंट समेत तीन अन्य को धर दबोचा। साथ ही टेलिकॉम कंपनी को एजेंट का लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील यादव निवासी आजमगढ़, शुभम अग्रहरी उर्फ गोपाल निवासी पांडेयपुर, नेयाज अहमद निवासी जैतपुरा और अरुण त्रिपाठी निवासी कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, गिरोह कम पढ़े-लिखे लोगों को बहाना बनाकर डबल केवाईसी कराता था और उनके नाम पर फर्जी सिम तैयार कर पैक करके दिल्ली व अन्य राज्यों में भेज देता था। इन सिम का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों में होता था।

गिरफ्तार आरोपियों से 71 सिम (60 अनएक्टिवेटेड, 11 एक्टिव), एक बायोमेट्रिक मशीन, चार एंड्रॉयड मोबाइल व करीब एक लाख की कीमत का सामान जब्त किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय, हरिकेश यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा