शातिर मोबाइल चोर व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दालमण्डी के दुकानदार सहित 4 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी के 21 अदद टच स्क्रीन एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

शातिर मोबाइल चोर व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दालमण्डी के दुकानदार सहित 4 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी के 21 अदद टच स्क्रीन एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी की टीम द्वारा मु0अ0सं0-58/2023 धारा 380/420 भादवि के वांछित अभियुक्त रितिक सोनी पुत्र रवीन्द्र सोनी निवासी भोरुपुर अजगना हरगढ़ थाना जिगना मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष तथा चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दालमण्डी के दुकानदार अभियुक्तगण इरफान अख्तर पुत्र स्व0 मोइन अख्तर निवासी एस 7/127 पक्की बाजार थाना कैण्ट वाराणसी उम्र करीब 33 वर्ष व राशिद अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी सुजाबाद पो० पड़ाव कुष्ठ सेवा आश्रम थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 33 वर्ष व चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़ने वाले अभियुक्त मो० रेयाज पुत्र मो० वकील निवास सी. के. 43/115 दालमण्डी थाना चौक वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को सम्बन्धित मु0 अ0 सं0- 58/ 2023 धारा 380/420 भादवि व मु0 अ0 सं0-94/ 2023 धारा 379 भादवि में अभियुक्त रितिक सोनी उपरोक्त को अग्रसेन तिराहे के पास से तथा अभियुक्तगण 1. इरफान अख्तर 2. राशिद अहमद 3. मो0 रेयाज उपरोक्त को दालमण्डी से दिनांक 27.12.2023 समय 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का विवरण:-दिनांक 20.06.2023 को बिहार से आये हुए छात्र व उसके साथी के साथ अभियुक्त रितिक सोनी के द्वारा दोस्ती कर उसको श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन पूजन करने हेतु लाया गया तथा उसका तथा अपना मोबाइल लाकर में रखवाया गया तथा लाकर की चाभी ले लिया गया था।

 

उसके पश्चात उसको पूजा करने हेतु लाइन में लगवाकर अभियुक्त रितिक सोनी द्वारा बाहर आकर लाकर से मोबाइल निकाल कर चोरी कर चला गया था। जिसके सम्बन्ध में बिहार से आये छात्र के द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-58/2023 धारा 380/420 भादवि पंजीकृत कराया गया था तथा पुनः दिनांक 14.11.2023 को महाराष्ट्र से आये श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में उक्त श्रद्धालु द्वारा मु0अ0सं0-94/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

 

अभियोग की विवेचना के क्रम में अभियुक्त रितिक सोनी को अग्रेसन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से दो एण्ड्रायड मोबाइल व 120 रूपया बरामद किया गया तथा अभियुक्त रितिक सोनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि साहब मैं वाराणसी, गोरखपुर, चन्दौली, मिर्जापुर आदि जिलों में घूम फिर कर मोबाइल चोरी करता हूँ एवं चोरी का मोबाइल दालमण्डी स्थित दुकान में बेचता था तथा अन्य चोरी के मोबाइल का लॉक दालमण्डी में तुड़वाकर अन्यत्र बेच देता था।

 

अभियुक्त रितिक सोनी की निशानदेही पर दालमण्डी से अभियुक्तगण 1. इरफान अख्तर 2. राशिद अहमद 3. मो0 रेयाज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त इरफान अख्तर से 9 अदद एण्ड्रायड मोबाइल तथा अभियुक्त राशिद अहमद से 8 अदद एण्ड्रायड मोबाइल तथा अभियुक्त मो० रेयाज से 2 अदद एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

बरामद एवं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, उ0नि0 अखिलेश कुमार राय, उ0नि0 संदीप कुमार तिवारी, उ0नि0 दिनेश कुमार पाल, उ0नि0 कुमार गौरव सिंह, उ0नि0 राकेश कुमार, हे0का0 अमरेन्द्र कुमार सिंह, का0 शैलेन्द्र सिंह, का0 मदन कुमार, का0 पवन कुमार त्रिपाठी, का0 अरविन्द कुमार यादव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान