चौबेपुर एवं  आस – पास के मंदिरों में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, रात 12 बजे हुई कृष्ण जन्म की आरती

चौबेपुर एवं  आस – पास के मंदिरों में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, रात 12 बजे हुई कृष्ण जन्म की आरती

 

चौबेपुर (वाराणसी)। जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ पड़े और देर रात तक भजन-कीर्तन व झांकियों का सिलसिला चलता रहा।

 

राम जानकी मंदिर, छितमपुर स्थित राधा माधव मंदिर, अजांव गांव के राम जानकी मंदिर और मार्कण्डेय महादेव परिसर के ठाकुर जी मंदिर में भव्य सजावट की गई। रंग-बिरंगे फूलों, विद्युत झालरों और कृष्ण-लीला पर आधारित झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्सव में भाग लिया, वहीं युवाओं ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

राम जानकी मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजक आकाश जायसवाल ने बताया कि सजावट में भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक प्रदर्शित की गई। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और रासलीला से जुड़ी झांकियां लगाई गईं।

 

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की आरती संपन्न हुई और झूला झुलाने की परंपरा निभाई गई। क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी झांकी दर्शन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

ग्रामीणों का कहना था कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। हर वर्ग और उम्र के लोगों ने मिलकर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी