वाराणसी : पूर्व विधायक पर दिनदहाड़े हमला, रंगदारी और लूट का आरोप

वाराणसी : पूर्व विधायक पर दिनदहाड़े हमला, रंगदारी और लूट का आरोप

वाराणसी : जिला कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। भदोही से भाजपा के पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कैंट थाने में तहरीर देकर दिनदहाड़े रंगदारी मांगने, लूटपाट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

घटना 14 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी रजिस्ट्री ऑफिस में फ्लैट की रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे। उसी दौरान एजाज, ऋषिकांत सिंह सहित 10-12 अज्ञात लोग वहां आ धमके। आरोप है कि उन्होंने पूर्व विधायक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

विरोध करने पर हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। त्रिपाठी को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उनके दांत तक टूट गए। इस दौरान उनके पास से एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली गई। सुरक्षाकर्मी व ड्राइवर ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया।

पूर्व विधायक ने बताया कि पूरा घटनाक्रम रजिस्ट्री ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। चोट और मानसिक आघात के कारण वह उसी दिन तहरीर नहीं दे सके। अब उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

कैंट पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए एजाज, ऋषिकांत सिंह और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 115(2), 191(2), 304(2), 308(2), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम