वाराणसी : मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा
वाराणसी : चौबेपुर क्षेत्र में एनटीएफ टीम ने नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को गाजीपुर हाईवे किनारे खंडहर के पास दबिश देकर 239 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
सूचना पर सीओ एनटीएफ राजकुमार त्रिपाठी के निर्देश पर उपनिरीक्षक अशरफ शेख के नेतृत्व में टीम ने 16 अगस्त को कार्रवाई की। टीम को देखते ही सलारपुर, सारनाथ निवासी किशन यादव (26) भागने लगा। पकड़ने पर उसने कबूल किया कि उसके पास हेरोइन है। तलाशी में 239 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सहयोगी बिनाथीपुर गांव का रामाज्ञा चौबे है। वह हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।




