सड़क हादसे में रिटायर्ड आर्मी मैन की मौत, चचेरा भाई गंभीर

सड़क हादसे में रिटायर्ड आर्मी मैन की मौत, चचेरा भाई गंभीर

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के डॉफी के समीप लौटूवीर पुलिया के पास सोमवार को हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में आर्मी से रिटायर्ड संजय कुमार सिंह (42) की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई शिव सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, संजय कुमार सिंह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के जादवपुर गांव के निवासी थे। वह आर्मी से रिटायर होने के बाद बुलंदशहर के राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 15 अगस्त की छुट्टी पर वह अपने घर आए थे। सोमवार को वह अपने चचेरे भाई शिव सिंह को लेकर जौनपुर बीएड एडमिशन कराने जा रहे थे।

जैसे ही दोनों लौटूवीर पुलिया के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही संजय की मौत हो गई, जबकि शिव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे एंबुलेंस से घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते वाराणसी पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम