25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, बिहार भेजे जा रहे थे गौवंश

25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, बिहार भेजे जा रहे थे गौवंश

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। फूलपुर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर सुबहानी पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी काजीपुरा (थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर) को दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला बीते दिनों का है, जब देवमूर्ति इंटर कॉलेज, दबेथुआ के पास खड़ी एक अशोक लीलैंड मैजिक (UP42CT9920) में दो गाय और तीन सांड़ लदे मिले थे। वाहन का टायर फटने के कारण चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पशुओं को सुरक्षित उतारा और उनकी देखभाल की व्यवस्था कराई। जांच में पता चला कि गौवंश वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे। इस घटना पर फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि इनामी तस्कर फूलपुर क्षेत्र में छिपा है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गाड़ी उसने अनुबंध पर ली थी और इसी के जरिए गो-तस्करी करता था। घटना वाले दिन टायर फटने के बाद वह डर के कारण मौके से भाग गया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि गो-तस्करी का संचालन वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी जमशेद पुत्र शमीम खान बड़े पैमाने पर करता है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम