फर्जी अभिलेखों से भूमि कब्जा मामला : आरोपी शाहबाज खान को हाईकोर्ट से राहत

फर्जी अभिलेखों से भूमि कब्जा मामला : आरोपी शाहबाज खान को हाईकोर्ट से राहत

प्रयागराज। फर्जी अभिलेखों के आधार पर भूमि कब्जा करने के मामले में अर्दली बाजार थाना कैंट निवासी शाहबाज खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी की एकलपीठ ने शाहबाज खान की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए 9 अप्रैल 2025 को जारी गैर-जमानती वारंट के आदेश की प्रभावीता पर रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार मिश्रा और वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि विवादित आदेश तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार किए बिना पारित किया गया है। आरोप दरअसल एक सिविल विवाद से जुड़े हैं। इस मामले में पहले से ही मूल सिविल वाद संख्या 2944/2024 लंबित है। साथ ही जांच के दौरान आवेदक से किसी भौतिक साक्ष्य की मांग या सहयोग की आवश्यकता का उल्लेख नहीं किया गया है।

बचाव पक्ष ने अपने तर्क में सुप्रीम कोर्ट के राज्य सीबीआई बनाम दाऊद इब्राहिम कासकर एवं अन्य (1997) मामले का हवाला दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि फर्जीवाड़े के आरोपों को दीवानी विवाद के परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। गिरफ्तारी का आदेश तथ्यों और कानून के गहन विश्लेषण के बिना दिया गया है, इसलिए प्रथम दृष्टया मामले पर पुनर्विचार जररी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम