तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, चार यात्री घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, चार यात्री घायल

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस–भोजूबीर मार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सर्किट हाउस की ओर से आ रही थी। शराब के नशे में धुत चालक ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में फंसे चार यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायल यात्रियों में सविता भारती (40, आयर चोलापुर), नरेंद्र कुमार (40, आयर चोलापुर), राहुल (25, राजापुर) और आनंद (55, तिलमपुर सिंधोरा) शामिल हैं। सविता भारती को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक नशे की हालत में था और चलती गाड़ी में शराब पी रहा था।

मृतक ऑटो चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस टोटो नंबर के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम