प्रधानों ने बतायी समस्याएं, जल निगम के जेई को सीडीओ की चेतावनी

प्रधानों ने बतायी समस्याएं, जल निगम के जेई को सीडीओ की चेतावनी

 

वाराणसी: ग्राम पंचायतों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर मंगलवार को सीडीओ हिमांशु नागपाल ने काशी विद्यापीठ ब्लॉक हॉल में प्रधानों संग संवाद किया। बैठक में ग्राम प्रधानों ने गंदगी, जलापूर्ति, विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और विकास कार्यों की अनदेखी जैसे मुद्दे उठाए।

 

प्रधानों ने बताया कि जमीन उपलब्ध होने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन और बारातघर का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। सरहरी, चांदपुर, पंडितपुर और खुशीपुर के प्रधानों ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की।

 

जल निगम के जेई अतुल कुमार यादव पर पेयजल की समस्या दूर न करने और क्षेत्र में भ्रमण न करने का आरोप लगाया गया। इस पर सीडीओ ने उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

ग्राम प्रधानों ने अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था में लापरवाही की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। बैठक में बीडीओ राजेश कुमार यादव, डीपीआरओ आदर्श कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस