वाराणसी: मदद का झांसा देकर घायल से लाखों की लूट, दो शातिर गिरफ्तार

मदद का झांसा देकर घायल से लाखों की लूट, दो शातिर गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे शातिर लुटेरों को दबोचा है, जो मदद का नाटक कर एक घायल व्यक्ति से सोने की दो चेन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत की दो चेन और 150 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पीड़ित युवक ने 18 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी कि 17-18 अगस्त की दरमियानी रात करीब 12 बजे उसकी स्कूटी लैंडमार्क होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में उसके हाथ में गंभीर चोट लगी। तभी 22 से 26 साल की उम्र के दो युवक वहां पहुंचे और मदद करने का नाटक करते हुए उसे अपने साथ बिठाकर महमूरगंज की ओर ले गए।

 

आरबीएल बैंक के पास पहुंचते ही दोनों ने अचानक हमला कर दिया और उसके गले में पड़ी करीब 30 ग्राम वजनी दो सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घायल होने के कारण वह तत्काल विरोध नहीं कर सका।

पुलिस आयुक्त के आदेश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार रात रेलवे कॉलोनी (अमूल डेयरी) के पास संदिग्ध हाल में घूम रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजकुमार चंद्रवंशी (20), निवासी महमूरगंज, तुलसीपुर जक्खा और प्रिंस वर्मा (18), निवासी भिखेपुर (गाजीपुर), हालपता बड़ी गैबी, वाराणसी बताया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।

गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 28.54 ग्राम वजनी सोने की दो चेन (कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये) और 150 रुपये नकद बरामद किए।

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक मनोज चौहान, रोहित तिवारी, महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी, हेड कांस्टेबल संजय चौधरी, विनोद यादव, कांस्टेबल पंकज यादव व आशीष गिरि की भूमिका सराहनीय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी