महिला अस्पताल में प्रसव कांड पर राज्य महिला आयोग सख्त

महिला अस्पताल में प्रसव कांड पर राज्य महिला आयोग सख्त

वाराणसी (SHREE 7NEWS): मंडलीय महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा के बाहर महिला का प्रसव होने की घटना को राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने मामले की जांच कर दोषी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने मंगलवार को अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा से दूरभाष पर वार्ता की और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे बड़े और संवेदनशील जिले में, जहां पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, वहां इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है।

सदस्य गीता विश्वकर्मा ने निर्देश दिया कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और रिपोर्ट आयोग को तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

बीते दिनों मंडलीय महिला चिकित्सालय के बाहर एक गर्भवती महिला को अस्पताल से लौटा दिया गया था। इसके बाद उसने अस्पताल परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही उजागर हुई

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम