हाई-टेक वाहन से घटनास्थल पर त्वरित व सटीक जांच संभव : पुलिस आयुक्त

हाई-टेक वाहन से घटनास्थल पर त्वरित व सटीक जांच संभव : पुलिस आयुक्त

वाराणसी (SHREE 7NEWS): कमिश्नरेट वाराणसी को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेन्सिक फील्ड यूनिट वाहन की सौगात मिली है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को इस हाई-टेक वाहन को यूनिट को सौंपते हुए कहा कि नए कानूनों के अनुरूप यह वाहन घटनास्थलों पर त्वरित और सटीक वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करेगा।

वाहन में ब्लड कलेक्शन किट, डीएनए किट, क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, सीमेन डिटेक्शन किट जैसी आधुनिक फॉरेन्सिक किट उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें फ्रिज और इन्वर्टर की सुविधा भी है, जिससे घटनास्थल से जुटाए गए नमूने सुरक्षित रखे जा सकेंगे। मौके पर पहुंचकर तत्काल वैज्ञानिक परीक्षण करने की क्षमता से यह वाहन अपराधों की विवेचना और अभियोजन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन के सहयोग से “मां के नाम एक पौधा” कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी., ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन के संयोजक राजेश कुशवाहा, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा