स्कूल में खौफनाक वारदात : 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी नाबालिग हिरासत में

स्कूल में खौफनाक वारदात : 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी नाबालिग हिरासत में

गाजीपुर (SHREE 7NEWS): जिले के महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आपसी कहासुनी के बाद छात्रों के दो गुट भिड़ गए और मामला देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी दौरान 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा (निवासी – यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को तत्काल हिरासत में ले लिया है। इस झड़प में कुछ अन्य छात्रों के घायल होने की भी खबर है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर स्वतंत्र सिंह ने एक छात्र की मौत और कुछ के घायल होने की पुष्टि की।

हत्याकांड से पूरे स्कूल परिसर और इलाके में दहशत का माहौल है। अभिभावकों में भी गहरी चिंता है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) ज्ञानेंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई। फिलहाल पुलिस स्टाफ और छात्रों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मानव सेवा के लिए दिलीप दुबे को मिला ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

    स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान पर लखनऊ में किया गया सम्मानित, ‘सम्वेदना-2’ अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान   लखनऊ। सामाजिक सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में…

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले— बूथ से लेकर संगठन तक और मजबूत होगी भाजपा   SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण