गजब! पति ने ही कराई पत्नी की प्रेमी से शादी, 25 साल पुराने रिश्ते का अंत

गजब! पति ने ही कराई पत्नी की प्रेमी से शादी, 25 साल पुराने रिश्ते का अंत

 

वाराणसी (SHREE 7NEWS): जिले के बीरभानपुर मोहन सराय इलाके से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 25 साल से विवाहित महिला ने अपने प्रेमी से शादी कर ली और इस शादी की पहल उसके पति ने ही की। मंदिर में विधि-विधान से शादी कराई गई और प्रमाणपत्र भी जारी हुआ। यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मीरजापुर के अहिरौरा निवासी अरविंद कुमार पटेल की शादी 25 साल पहले चंदौली के दुल्हीपुर निवासी रीना देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 साल का है। बीते दिनों पति-पत्नी के बीच अनबन बढ़ गई और रीना चंदौली के हमीदपुर में किराए के मकान में रहने लगी।

 

इस बीच अरविंद को पत्नी पर शक हुआ और उसने जासूसी शुरू की। उसे पता चला कि रीना का 50 वर्षीय सियाराम यादव से प्रेम संबंध है। अरविंद ने दोनों को एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने परिजनों को बुलाकर दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।

मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया। वहां सहमति बनी कि दोनों की शादी मंदिर में कराई जाएगी। वाराणसी के एक मंदिर में अरविंद और सियाराम के परिजनों की मौजूदगी में पंडित ने मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न कराई। रीना और सियाराम ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म पूरी की।

रीना ने कहा कि वह सियाराम को पिछले 20 साल से जानती है। वहीं सियाराम ने बताया कि उसने रीना के मकान में दुकान खोली थी, तभी से उनके घर आना-जाना शुरू हुआ। रीना के पति अरविंद ने साफ कहा कि जब दोनों के बीच प्रेम संबंध था तो उसने खुद उनकी शादी करा दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड