चौबेपुर थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

चौबेपुर थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार ने बुधवार को चौबेपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पर पहुंचने पर गार्द की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक भवन, बैरक, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मेस का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाने में खड़े लावारिस और मुकदमों से जुड़े वाहनों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में खराब पड़े जनरेटर सेट को ठीक कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक व थाना हेड को आदेशित किया।

डीसीपी ने थाना प्रांगण में बाउंड्री निर्माण को लेकर कर्मचारियों से फीडबैक भी लिया और प्राप्त सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, साम्प्रदायिक विवाद रजिस्टर, जमानत रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक तथा पैरवी रजिस्टर समेत सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

मालखाने में रखी राइफल, कारतूस और अन्य सामान की जांच करते हुए उन्होंने विधिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रख-रखाव और समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा समेत सभी चौकी प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा