भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर ठगी और धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज करने का आदेश

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर ठगी और धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज करने का आदेश

वाराणसी (SHREE 7NEWS): भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता पवन सिंह पर ठगी और धमकी का आरोप लगा है। वाराणसी की अदालत ने पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला स्थानीय व्यवसायी विशाल सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद सामने आया।

नाटी इमली निवासी विशाल सिंह ने अदालत को बताया कि वर्ष 2017 में उनकी मुलाकात महाराष्ट्र निवासी प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से हुई थी। दोनों ने खुद को फिल्म निर्माता बताते हुए भरोसा दिलाया कि भोजपुरी फिल्मों में निवेश पर भारी मुनाफा मिलेगा और सरकार से सब्सिडी भी प्राप्त होगी।

इसके बाद विशाल की मुलाकात अभिनेता पवन सिंह से कराई गई और फिल्म निर्माण में निवेश का दबाव बनाया गया। विशाल के अनुसार, उन्होंने अपनी और अपने भाई की फर्म के जरिए करीब 32.60 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए।

व्यवसायी का कहना है कि न तो उन्हें किसी तरह का लाभ मिला और न ही फिल्म निर्माण को लेकर कोई पारदर्शिता दिखाई गई। जब उन्होंने पैसे की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

अदालत ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए धोखाधड़ी और धमकी के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने अब इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम