हरमन माइनर स्कूल डुबकियां में अंतरिक्ष ज्ञान पर तीन दिवसीय ‘कास्मोस कार्यशाला’ सम्पन्न
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी) : बच्चों में सूर्य, चांद व ग्रह-नक्षत्रों के प्रति वैज्ञानिक जिज्ञासा और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से हरमन माइनर स्कूल, डुबकियाँ में तीन दिवसीय कास्मोस कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को इसका सफल समापन हुआ।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न डी. मॉडल की सहायता से छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया का अनुभव कराया गया। उन्हें ग्रह-नक्षत्रों की संरचना और उनसे जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
अध्यापकों ने बच्चों को अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही भविष्य की संभावनाओं तथा इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने बच्चों को ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा दी और कार्यशाला का कुशल संचालन करने वाली टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।




