चोलापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्मैक व कैश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्मैक व कैश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चोलापुर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। गड़सरा से धरसौना मार्ग पर दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को धर-दबोचा, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 56.40 ग्राम अवैध स्मैक (करीब 70 पुड़िया), 16 लाख 27 हजार 540 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, छोटी कटोरी और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला यादव उर्फ राकेश यादव (36 वर्ष, निवासी चोलापुर), इन्द्रजीत सिंह (64 वर्ष, निवासी पवारेपुर धरसौना) और एक 41 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी भोला यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्दन कुमार, प्रद्युम्न राय, हरेन्द्र सिंह, लवकुश कुमार, दीपक पाण्डेय, सूरज कुमार, आदित्य कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, अमित कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल विमला और प्रियांशी गोड़ की भूमिका सराहनीय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा