शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 29 गिरफ्तार

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 29 गिरफ्तार

वाराणसी। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये हड़पने वाले दो फर्जी कॉल सेंटरों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी में संचालक समेत 29 लोग गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 57 मोबाइल फोन, चेकबुक, आधार कार्ड और सिम बरामद हुए। बरामद मोबाइल में एक नंबर नेपाल का भी मिला है।

गिरफ्तार आरोपितों में भेलूपुर निवासी कृतिन यादव, मिर्जापुर निवासी धीरज बेन और अमरोहा निवासी शिवम यादव प्रमुख हैं। इनके अलावा कई अन्य सहयोगियों को भी पकड़ा गया है।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि ठग सोशल मीडिया पर निवेश से जुड़े विज्ञापन डालते थे और टेली कॉलिंग के जरिए लोगों को फर्जी एप डाउनलोड करा उनके खाते से रुपये जमा कराते थे। शुरुआती लाभ दिखाकर विश्वास जीतते और फिर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते। अब तक 27 मामलों में ठगी की पुष्टि हुई है।

इस बड़ी सफलता में साइबर क्राइम थाना से निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, विवेक सिंह, आलोक सिंह रंजन, हेड कांस्टेबल गणेश जी गुप्ता, रजनीकांत, गोपाल चौहान, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, मनीष कुमार सिंह, अंकित प्रजापति, सूर्यभान सिंह, देवेंद्र यादव, अवनीश कुमार सिंह, दिलीप कुमार, जतिन कुमार, त्रिलोकीनाथ, सूर्या कुमार, रविंद्र यादव, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह, संगीत यादव सहित कई शामिल रहे।

साइबर सेल से उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय, हरिकेश यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, शिव बाबू, आदर्श आनंद सिंह, रोहित तिवारी, अखिलेश, रविश राय, वहीं लक्सा थाना से उपनिरीक्षक शिवम यादव और कांस्टेबल शनि यादव भी टीम का हिस्सा रहे।

डीसीपी ने बताया कि ठगी का भंडाफोड़ करने वाली पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा