गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, कई अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, कई अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को बेनियाबाग क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बेनियाबाग, मिन्ना खां गली, नया चौक, गुदरी बाजार और दालमंडी की गलियों में फैली गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने पर नगर आयुक्त ने तत्काल सख्त कार्रवाई की। आउटसोर्स सफाई मेठ मुकेश मौर्य की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं सुपरवाइजर रोहित कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव को चेतावनी जारी करते हुए उनके वेतन पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा