पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह के परिवार में शोक
चौबेपुर (वाराणसी)। धौरहरा गांव निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह और सैयदराजा चंदौली के विधायक सुशील सिंह की चाची सुमन सिंह (45 वर्ष) पत्नी इं. जितेंद्र सिंह पप्पू का निधन बीमारी के चलते दिल्ली में हो गया।
उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव धौरहरा लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति जितेंद्र सिंह ने दी।
अंत्येष्टि में पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह, विधायक सुशील सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।




