धरसौना में महिलाओं का जेंडर क्लस्टर प्रशिक्षण सम्पन्न
चोलापुर (वाराणसी)। ग्राम पंचायत धरसौना स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में बुधवार को महिलाओं के लिए जेंडर क्लस्टर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जेंडर कमेटी की भूमिका, पंचायत स्तर पर इसके गठन व कार्यों की जानकारी दी गई।
जन विकास समिति की पूनम, फातिमा और रुखसाना ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता व लाभार्थियों तक पहुँचाने की प्रक्रिया पर विस्तार से बताया। महिलाओं व बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रश्नोत्तर शैली में दी गई।

प्रशिक्षण में यह आह्वान किया गया कि महिलाएं अपने पंचायत के साथ-साथ अन्य गांवों में भी लिंग भेदभाव के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएँ। कार्यक्रम में धरसौना, टिसौरा, मंहदा, भरथौली और ताड़ी समेत कई गांवों की 41 महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।




