आदमपुर में सोशल ऑडिट बना औपचारिकता, अधूरे मिले 33 आवास

आदमपुर में सोशल ऑडिट बना औपचारिकता, अधूरे मिले 33 आवास

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विकास खंड के आदमपुर गांव में सोशल ऑडिट प्रक्रिया बुधवार को मात्र औपचारिकता बनकर रह गई। तीन दिन तक चले ऑडिट में न तो ड्राफ्ट प्रतिवेदन भरा गया और न ही ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित की गई।

सोशल ऑडिट टीम की प्रभारी बीआरपी आशा यादव ने बताया कि वह नई टीम में हैं और जानकारी सीमित है। उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे 33 में से सभी आवास अधूरे पाए गए, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। हालांकि, मनरेगा में कार्यरत मजदूरों के लेबर चार्ज सहित अन्य बिंदुओं पर वह कोई जानकारी नहीं दे सकीं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो मुनादी कराई गई और न ही विकास कार्यों का सही तरीके से सत्यापन हुआ। बुधवार को टीम ने कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में बैठक कर औपचारिकता पूरी कर दी।

इस संबंध में जिला समन्वयक राजेश पाल ने बताया कि भौतिक सत्यापन बीआरपी टीम द्वारा कराया जाता है। ऑडिट बैठक के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    थाना सुरेरी क्षेत्र से गायब हुई थीं बालिकाएं, वृंदावन से सुरक्षित मिलीं   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सुरेरी क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई तीन बहनों (दो सगी…

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    माल बरामद न होने से पीड़ित परेशान, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र के महमदपुर निवासी निर्भय चौहान पुत्र लालता प्रसाद ने शराब दुकान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम