जौनपुर : मजदूर के नाम पर बना फर्जी फर्म, आया 4.42 करोड़ का जीएसटी नोटिस

परिवार सदमे में, पीड़ित ने की न्याय की गुहार

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धौरहरा गांव निवासी मजदूर रोहित सरोज को अचानक 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 400 रुपये के जीएसटी बकाया का नोटिस मिला तो उनके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, जालसाजों ने उनके नाम पर फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन दिखा दिया।

रोहित सरोज और उनके भाई मेहनत-मजदूरी कर महीने में मुश्किल से 10 से 15 हजार रुपये कमाते हैं। इसी से परिवार का गुजारा होता है। लेकिन कागजों में उनके नाम पर आर.के. ट्रेडर्स नामक फर्म बनाकर जून 2025 में 24 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपये का टर्नओवर दिखाया गया।

30 अगस्त को राज्यकर उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त जीएसटी की ओर से रोहित को नोटिस भेजा गया। इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने भारी-भरकम कारोबार किया, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया। नोटिस में करोड़ों की बकाया राशि दर्शाई गई और 10 सितंबर को उन्हें जीएसटी कार्यालय में तलब किया गया है।

पीड़ित ने बताया कि कुछ महीने पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और ओटीपी की जानकारी ले ली थी। उसी का इस्तेमाल कर उनके नाम पर फर्म रजिस्टर्ड की गई और लेनदेन दिखाया गया।

दस्तावेजों के मुताबिक आर.के. ट्रेडर्स फर्म नीभापुर गांव में दर्ज है। इसमें करोड़ों का कारोबार दिखाते हुए एक अज्ञात मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया है।

नोटिस से सदमे में आए रोहित और उनके परिजनों ने पुलिस महानिरीक्षक समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जालसाजों की तलाश जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा