नहर की पुलिया में मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव

चौबेपुर पुलिस ने जांच शुरू की, शिनाख्त का प्रयास जारी

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मोलनापुर गांव के पास वाराणसी–गाजीपुर मार्ग किनारे नहर की पुलिया में शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेज दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने पुलिया में झांककर देखा तो शव पड़ा था।

 

सूचना पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल मिला, जो पानी में भीगने से खराब हो चुका था। फॉरेंसिक टीम ने मोबाइल का फिंगरप्रिंट लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने जींस की पैंट और चेकदार शर्ट पहन रखी थी।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार वर्मा ने बताया कि शव नहर से बहकर आया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि 12 अगस्त को रजवाड़ी हवाई पट्टी पर भी एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला था, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी शिनाख्त भी अब तक नहीं हो सकी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    कंदवा में 15 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, टिनशेड और कच्ची दीवार ध्वस्त   वाराणसी। चकबंदी न्यायालय के फैसले के बाद नगर निगम ने गुरुवार को कंदवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या