डेढ़ साल से बंद हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा चौबेपुर चौराहा

मरम्मत न होने पर नागरिक करेंगे विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले डेढ़ साल से खराब पड़ी है। अंधेरे के कारण चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाओं और चोरी-लूट जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही सांसद ने इसकी सुध ली है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में तत्कालीन सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने सांसद निधि से करीब सवा छह लाख रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइट लगवाई थी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, प्रयागराज द्वारा इसका निर्माण कराया गया था। करीब छह साल तक यह लाइट ठीक से चलती रही, लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से खराब है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह चौराहा चौबेपुर कस्बे का सबसे व्यस्त स्थान है। लाइट बंद होने से रात में पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है और लोग भय में रहते हैं। गणेश मोदनवाल, संतोष गुप्ता, निहाल, प्रकाश मौर्य, रोहित गुप्ता और दीपक गुप्ता समेत कई लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ