चौबेपुर में समाधान दिवस पर आईं 9 शिकायतें, एक भी नहीं हुई निस्तारित
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। थाना चौबेपुर परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर कुल नौ शिकायती पत्र दर्ज किए गए। इनमें से दो मामले पुलिस से संबंधित थे, जबकि सात प्रकरण राजस्व से जुड़े रहे। हालांकि मौके पर किसी भी प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि सभी शिकायती पत्रों को संज्ञान में लिया गया है। संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा।




