ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
चौबेपुर (वाराणसी)। राजवारी और औड़िहार रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना राजवारी स्टेशन पर तैनात स्ट्रेची राजेश कुमार ने कादीपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
सूचना पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मृत युवक की पहचान कराई जा रही है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।




